धनबाद में भीषण सड़क हादसा : बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Spread the love

भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी

हादसा धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के मदेयडीह NH2 की बतायी जा रही है। मृतक में एक बच्ची भी शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरे ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक सवार एक महिला व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर चार लोग एक ही परिवार से जा रहे थे। सभी सरिया के रहने वाले हैं। वहीं घटना में बोलेरो सवार घायल महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है।बोलेरो में भी चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। इधर सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई। बाइक सवार पिता व पुत्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *