पिन्टु नायक की मौत मामले में एक महिला संग 5 गिरफ्तार/5 arrested including a woman in Pintu Nayak murder case #Bokaro#Jharkhand

Spread the love

पिन्टु नायक की मौत मामले में एक महिला संग 5 गिरफ्तार

बोकारो: दिनांक 13/01/2025 वादी सकुल नायक उम्र-65 वर्ष पे० स्व० डुगरी नायक सा०- मधुकरपुर बजारटाड थाना- कसमार जिला- बोकारो के फर्दब्यान के आधार पर यह कांड दर्ज किया गया जिसमें यादी द्वारा बताया गया कि दिनांक:- 12.01.2025 रात्री करीब 11.00-11.30 बजे के आस- पास घर के अंदर से गोली चलने का आवाज सुनाई दिया तो मेरी नींद खुल गया। जब तक में समक्ष पाता और अपने पलंग से उठता तब एक और गोली चलने का आवाज सुना। अठने के क्रम में देखा कि दो लड़का भाग कर पिन्टु कु० नायक के कमरे से निकलकर भागता हुआ आया और सीढी पर चढ़कर छत की और से भाग गया। मैं तुरंत अपने बेटे के कमरे में गया तो देखा पिन्टु नायक का कबल हटाया हुआ है। और उसके छाती में गोली मारा हुआ है। उसके बाद कसमार थाना को डायल 100 पर फोन करे सूचना दिया गया। सूचना पाकर कसमार थाना के पुलिस प्रशासन आई और तुरंत एम्बुलेरा में पिन्टु नायक को स्वास्थ्य केन्द्र जैनामोड़ भेजा गया। जहाँ डाक्टर के द्वारा पिन्टु नायक को मृत घोषित कर दिया गया। तत्पबात कसमार थाना काण्ड संख्या 04/25 दिनांक 13.01.2025 धारा 103 (1) 3(5) BNS 2023 & 27 Arms Acts के अंतर्गत दर्ज किया गया। घटना में तत्काल कार्रवाई एवं अपराधियो को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बेरमो तेनुघाट बोकारों के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के मदद से काण्ड में संलिप्त अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। सभी पाँच (05) अपराधी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा इस काण्ड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल JH09AL0869 (HONDA DREAM YUGA 110), एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा,05 राउंड 7.65 mm गोली, 8 mm की 04 गोली, एक खाली खोखा एवं एक लाल रंग का Snexian कम्पनी का मोबाईल बरामद किया गया है।