एक महिला समेत दो नक्सली ढेर, दो जवान भी घायल, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखण्ड से नक्सलवाद के खात्मे का किया ऐलान/ Two Naxalites including a woman killed, two soldiers also injured, DGP Anurag Gupta announced the end of Naxalism from Jharkhand #Bokaro#Jharkhand

Spread the love

डीजीपी झारखंड अनुराग गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया बोकारो में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए। एक दिन पूर्व गिरफ्तार 15 लाख इनामी नक्सली की पत्नी शांति के रूप में पहचान हुई

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं जिले के चंद्रपुर से 1 दिन पूर्व 15 लाख इनामी नक्सली रणविजय महतो की पत्नी शांति इस मुठभेड़ में मारी गई और एक नक्सली मनोज बास्की के रूप में हुई है। मंगलवार देर शाम झारखंड पुलिस की टीम चंद्रपुर से रणविजय महतो को गिरफ्तार किया उसी के इनपुट पर नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र के जरवा जंगल में अभियान चलाया गया इसके बाद मुठभेड़ हुई मौके से भारी संख्या में गोला बारूद भी बरामद किए गए और दो नक्सली भी मारे गए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रॉची के द्वारा नक्सलियों, एस्प्लिंटर एवं अपराधियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई करने किये जाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। इसी के आलोक में नक्सलियों के विरूद्ध सघन अभियान, एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है सूचना प्राप्त हुई कि माओवादी आरसीएम रणविजय महतो जो 15 लाख का ईनामी नक्सली है जो अपने दस्ता, जिसमें साहेब राम मोंझी, मनोज टुडू, शांति देवी, अरविन्द यादव एवं अन्य माओवादी उग्रवादी के दस्ता के सदस्यो के साथ पारसनाथ से बोकारो जिला में सीसीएम विवेक जो झुमरा एवं लुगु पहाड़ में भ्रमणशील है, से मिलने के लिए प्रवेश किया है। दोनो दस्ता आपस में मिलने के बाद एक बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में है। इसी क्रम में रणविजय (आरसीएम) के गतिविधि के बारे में प्राप्त आसूचना के बाद एक विशेष टीम के द्वारा आरसीएम रणविजय महतो, जो 15 लाख का ईनामी नक्सली है उसे गिरफ्तार किया गया एवं उससे पुछताछ के क्रम में पता चला कि उसका दस्ता, जिसमें साहेबराम मांझी, अरबिन्द यादव, शांति देवी, मनोज टुडू एवं अन्य दस्ता सदस्यों के पेक नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम वंशी एवं जड़वा के पहाड़ी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, बोकारो के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया, जिसमें कोबरा बटा० 209, सी०आर०पी०एफ-26 बटा० के बी-सी कंपनी, सी०आर०पी०एफ-154 बटा० के डी कंपनी झारखण्ड जगुआर एवं जिला बल को शामिल किया गया। उक्त अभियान के दौरान दिनाक 22.01.2025 को समय 06:10 बजे पूर्वा० में नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड हो गई है। सर्च के क्रम में एक पुरूष एवं एक महिला नक्सली को गोली लगने के कारण मृत पाया गया है तथा हथियार/गोली एवं अन्य सामाग्रियों की बरामदगी की गई है। सर्च अभियान जारी है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम एवं पता
01. रणविजय महतो उर्फ रंजय उर्फ नेपाल महतो पे० हुबलाल महतो उर्फ पुरन महतो साप बेहराटॉड (नर्रा), थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो। (15 लाख का ईनामी नक्सली है)
जिला का नाम-रणविजय महतो का आपराधिक इतिहास-प्रतिवेदित काण्डो की संख्या
01.बोकारो में 18 काण्ड
02.गिरिडीह में 14 काण्ड
03.धनबाद में 01 काण्ड
-मृतक नक्सलियों का विवरणी-
01. शांति देवी (एरिया कमाण्डर), पति-रणविजय महतो, पिता-भिमलाल सोरेन, ग्राम&चतरो, आटाबेरा, थाना-खुखरा, जिला-गिरिडीह। शांति देवी के विरूद्ध निम्न काण्ड दर्ज है-आपराधिक इतिहास– खुखरा थाना काण्ड सं० 15/2023. दिनांक-31.08.2023, धारा-147/148/149/120बी भा०द०वि०, 17 सी०एल०ए० एक्ट,10/13 यू०ए०पी० एक्ट, 25 (1-ए) आर्म्स एक्ट: यह काण्ड वादी पु०अ०नि० अजीत कुमार महतो, थाना प्रभारी खुखरा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथ०अभि० 01. शांति देवी एवं अन्य के विरूद्ध सशस्त्र बलो को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य भारी मात्रा में विस्फोटक, आग्नेयास्त्र छुपाकर रखे जाने के आरोप में दर्ज कराया गया है।
-भेलवाघाँटी थाना काण्ड सं० 11/2015, दिनांक-21.05.2015, धारा-03/04/05 वि०पदा० अधि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट% यह काण्ड वादी पु०अनि० सुनित कुमार, थाना प्रभारी देवरी के नक्सली के संगठन के विस्तार एवं अग्रीम घटना कारित करने की योजना बनाये जाने एवं विस्फोटक पदार्थ रखने एवं बरामद होने के आरोप में दर्ज कराया गया है।
-डुमरी थाना काण्ड सं0 32/2010, दिनांक-04.08.2010, धारा-147/148/149/120बी/302/307/427 भा०द०वि०, 04/05 वि०पदा० अधि०, 27 आर्म्स एक्ट, 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं 13 यू०ए०पी० एक्ट ।
02. मनोज टुडू (सदस्य), ग्राम-धवाटांड (नियर मसनुटांड), थाना-पीरटांड, जिला-गिरिडीह।
-आपराधिक इतिहास-
– गिरिडीह (मु०) थाना काण्ड सं0 386/2017, दिनाक 07.11.2017, धारा-147/148/149/341/342/323/504/506/353 भा०द०वि०, परिवर्तित धारा-17 सी०एल०ए० एक्ट।
-बरामद सामानों की विवरणी-
1. 5.56 एमएम इंसास राईफल 02 (दो) अद्द
2. एके-47 राईफल 01 (एक) अद
3. कारतुस 7,62 mm का राउण्ड-158 अद्द एवं 5.56 एमएम का राउण्ड-359 अद्द
4. 5.56 mm LMG Magzine 01 (एक) अदद
5 5.56 mm Insas Magzine 02 (दो) अद्द
6. AK-47 का मैगजीन 02 (दो) अद्द
7. अन्य सामग्री
-बोकारो पुलिस से सहायता हेतु सम्पर्क नम्बर- पुलिस सहायता नम्बर-112 बोकारो पुलिस नियंत्रण कक्ष नम्बर-06542-247891.