18 व 19 दिसंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित किया जायेगा/ membership drive will be organised at divisional level on 18 and 19 December #Bokaro#Jharkhand

Spread the love

भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन महापर्व(सदस्यता अभियान-2024) के निमित्त जिला कार्यालय सह सांसद कार्यालय (सेक्टर-1) में जिला स्तरीय कार्यशाला आहूत की गई ।


जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता सिंह ,योगेश्वर महतो ,रोहित लाल सिंह, बिनय सिंह,अर्जुन सिंह, मुकेश राय, शंकर रजक, संजय त्यागी,अनिल स्वर्णकार, सदस्यता संयोजक संजय सिन्हा, गौर रजवार, अर्चना सिंह,विक्रम पांडेय उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने की।
कार्यशाला की शुरुआत महापुरुषों पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की गई।
कार्यशाला की प्रभारी प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को गति देने की लिये 18 व 19 दिसंबर को मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित किया जायेगा।
सदस्यता अभियान की शुरुआत 22 दिसम्बर को सभी शक्तिकेन्द्र पर होगा। एक शक्तिकेन्द्र मे कम से कम 250 सदस्य बनाया जायेगा। बूथो पर 23 व 24 दिसम्बर को बूथ स्तर पर होगा। प्राथमिक सदस्य अभियान 22 से 14 जनवरी 2025 तक पूर्ण करना है।
कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, सांसद/पूर्व विधायक/पूर्व सांसद ,विधानसभा चुनाव – 2024 के प्रत्याशी , प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य ,प्रदेश स्तरीय विभाग एवं प्रकोष्ठ के संयोजक /सह संयोजक ,जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति ,पूर्व जिला अध्यक्ष ,जिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री ,जिला एवं मंडल स्तरीय सदस्यता टोली ,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री ,सभी मंडल प्रभारी ,जिला परिषद अध्यक्ष एवं सदस्य , ब्लॉक प्रमुख व उप प्रमुख अपेक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *