ऐतिहासिक मतों के साथ तीसरी बार जीत हाशिल करेंगे बिरंची नारायण: ढुलू महतो/Biranchi Narayan will win for the third time with historic votes: Dhulu Mahato #Bokaro#Jharkhand#assemblyelections2024

Spread the love

बोकारो विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की गतिविधियां तेज होने लगी है

आज बोकारो विधानसभा प्रधान कार्यालय का उद्घाटन धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने फीता काटकर की। इस अवसर पर कलस्टर प्रभारी बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन , अजित कुमार महतो, सह संयोजक प्रकाश सिंह,मुकुल ओझा मौजूद रहे।

सांसद ढुलू महतो ने कहा बोकारो विधानसभा में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।

एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी बिरंची नारायण ऐतिहासिक मत से विजयी होंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं जिससे वो जनता के पास जाकर वोट मांगने का काम करेंगे। भाजपा विकास के नाम पर वोट मांगने का काम करती है।उनके किये गए कार्य से शहर हो या ग्राम लोग प्रभावित हुए है। केंद्र सरकार की हर योजनाओं के साथ रघुवर दास की सरकार के हर योजनाओं को धरातल पर उतारा।
भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथो पर जनसम्पर्क अभियान में लग जाये।
इस हेमंत सोरेन के सरकार से जनता काफी नाखुश है। झूठे वादे के साथ राज्य में सरकार बनाई मगर कोई वादा पूरा न किया। मोदी सरकार के प्रति जनता का बिस्वास है। हमे बस संपर्क कर उन्हे भाजपा के पक्ष में 20 नवम्बर को मतदान करने का आग्रह करना है।
नितिन नवीन ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत है यदि इस अभियान के साथ हमारे कार्यकर्ता जनसंपर्क मे जुड़ जाये वहीँ दूसरी तरफ जनता ने भी मन बनाया है राज्य में भाजपा सरकार की जरूरत है। भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक कमलेश राय व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की। उद्घाटन समारोह में बोकारो विधानसभा कोर व संचालन समिति के सभी सदस्य, जिला पदाधिकारी,सभी 9 मंडलों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *