दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी चास ने किया रूट जारी/Subdivisional Magistrate Chas released the route for Durga Puja #Bokaro#Jharkhand

Spread the love

दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी चास ने किया रूट जारी…..

 दिनांक-10.10.2024 से 12.10.2024 तक रूट में किया परिवर्तन

बोकारों :- दुर्गा पूजा के मद्देनजर बोकारो शहर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से संचालित करने हेतु दिनांक-10.10.2024 से 12.10.2024 तक रूट में परिवर्तन किया गया है जो निम्न प्रकार है :-

01. जोधाडीह मोड़ की ओर से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

02. धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

03. आई०टी०आई० मोड़ (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर जाने वाली भारी वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

04. चेक पोस्ट से चास थाना के तरफ जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

05. चास से नया मोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया/तीन पहिया वाहन हवाईअड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए नया मोड़ के ओर जायेगी।

06. एम०जी०एम० स्कूल गेट से काली बाड़ी मोड़ तक जाने वाले मार्ग पर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।

07. बसंती मोड़ से काली बाड़ी की और जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

08. शहीद ईनायत चौक की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर जाने वाले चार पहिया/तीन पहिया वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

09. टॉडबालीडीह टोल प्लाजा से जरीडीह बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन को छोड़कर) का परिचालन वर्जित रहेगा।

10. तेलमच्चो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनो का परिचालन वर्जित रहेगा।

11. पुलिस केन्द्र मोड़ हाईवे से सेक्टर-12 मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

12. तेलमच्चो टोल प्लाजा, तेलगड़ीया मोड़, आई०टी०आई मोड़, टॉड बालीडीह टोल प्लाजा एवं पिण्ड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों को रोका जायेगा। 13 रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।

 

नव पदस्थापित चास एसडीओ ने लिया पदभार
=======================

नव पदस्थापित चास अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुश्री प्रांजल ढांडा, भा.प्र.से. (झा:2022) ने बुधवार रात को अनुमंडल पदाधिकारी चास, बोकारो का पदभार ग्रहण किया।

जानकारी हो कि, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा तत्कालीन चास अनुमंडल पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश गुप्ता, भा.प्र.से. (झा:2021) का स्थानांतरण अवर सचिव, योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *