एकसाथ 3-3 झारखंड में रेड, चौंका सकती है ATS
रांची – केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के बाद आज झारखंड के तीन जिलों में ताबड़तोड़ छापामारी की गई। छापामारी में झारखंड ATS, STF, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस शामिल थी। रांची, हजारीबाग और लोहरदगा के 16 ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर अबतक 8 संदेही लोगों को कस्टडी में लिया गया है। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के एक शैक्षणिक संस्था में भी छापामारी की गई। यहां से एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से अवैध हथियार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ अन्य आपत्तिजनक चीजें मिली है। खबर है कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) मॉड्यूल को लेकर झारखंड ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर को केंद्रीय एजेंसी से कुछ खास इनपुट मिले थे, हालांकि IG होमकर ने मीडिया से कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, अभी अभियान जारी है। ऑपरेशन खत्म होते ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
झारखंड ATS, STF, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस ने एकसाथ झारखंड के तीन जिलों में की ताबड़तोड़ छापामारी/Jharkhand ATS, STF, Ranchi Police and Delhi Police together conducted raids in three districts of Jharkhand #Jharkhand Police#Jharkhand
