78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त, 2024 को प्रातः 09:00 बजे पुलिस लाईन, सेक्टर-12 के मैदान में मुख्य अतिथि मंत्री महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार बेबी देवी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी नगरवासिओं से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया है। ध्वजारोहण कार्यक्रम की विवरणी इस प्रकार से है
◆ उप विकास आयुक्त के आवासीय कार्यालय में पूर्वाहन 07:30 बजे।
◆ जिला नियंत्रण कक्ष में पूर्वाहन 07:45 बजे।
◆ उपायुक्त बोकारो का गोपनीय कार्यालय में पूर्वाहन 08:00 बजे।
◆ पुलिस अधीक्षक, बोकारो का शहीद स्मारक पर आगमन एवं माल्यार्पण पूर्वाहन 8.20 बजे।
◆ पुलिस अधीक्षक बोकारो का परेड मैदान में मंच पर आगमन पूर्वाहन 08:25 बजे।
◆ उपायुक्त का शहीद स्मारक पर आगमन एवं माल्यार्पण पूर्वाहन 08:30 बजे।
◆ उपायुक्त बोकारो का परेड मैदान में मंच पर आगमन पूर्वाहन 8.35 बजे।
◆ पुलिस उप-महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र का शहिद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में मंच पर आगमन पूर्वाहन 08:40 बजे।
◆ पुलिस महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र का शहिद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में मंच पर आगमन पूर्वाहन 08:45 बजे।
◆ मुख्य अतिथि का शहिद स्मारक पर आगमन एवं माल्यार्पण पूर्वाहन 08:50 बजे।
◆ मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन एवं परेड टुकड़ी का निरीक्षण पूर्वाहन 08:55 बजे।
◆ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी, निरीक्षण एवं सम्बोधन पूर्वाहन 09:00 बजे।
◆ समाहरणालय बोकारो में उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण पूर्वाहन 09:45 बजे।
◆ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो में ध्वजारोहण पूर्वाहन 10:05 बजे।
◆ जिला परिषद कार्यालय बोकारो में ध्वजारोहण पूर्वाहन 10:30 बजे।
◆ चास नगर निगम चास कार्यालय में पूर्वाहन 10:30 बजे ।
◆ बियाडा भवन में ध्वजारोहण पूर्वाहन 11:15 बजे।
● फैंसी फुटबॉल मैच- अपराहन 03:00 बजे से कुमार मंगलम स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं बीएसएल के मध्य
◆ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बोकारो क्लब में – संध्या 06:30 बजे से 08:00 बजे तक