उपायुक्त विजया जाधव के आदेश एवं आपदा राहत कोष के द्वारा तीनों मृतक के परिजनों को अभिलेख में 4-4 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की गई।
ज्ञातव्य हो कि विगत 29 मई 2024 की घटना है जो पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत अंतर्गत पोड़दाग गांव में तालाब नहाने गए तीन मासूम बच्चों की मौत डूबने से हो गई, जिनमें दो सगे भाइयों से सहित एक अन्य मासूम बच्चा शामिल है। मृतक बच्चों की पहचान गुलाम रशूल का 11 वर्षीय बेटा आरिफ़ हुसैन, तालिब हुसैन 8 वर्ष एवं रीतवरन महतो का इकलौता पुत्र विवेक कुमार महतो 9 वर्ष शामिल है। बताया जा रहा है कि पेटरवार प्रखंड कार्यालय के परिसर में स्थित अमृत सरोवर तालाब में बुधवार दोपहर दो बजे बच्चों ने खेलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक बच्चे वापस नही लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया किंतु कोई सुराग नही मिल पाया। काफी खोजबीन के बाद बच्चों का चप्पल तालाब के पास मिला। रात में ही ग्रामीणों के द्वारा लगभग दो घण्टे के मशक्कत के बाद भी शव नही निकला। 30 मई 2024 सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में तैरता हुआ देखा तो तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया।
पेटरवार अंचलाधिकारी अशोक कुमार राम ने आपदा राहत कोष से परिजनों को कागजी प्रक्रिया के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत आज दिनांक 06.06.2024 दिन गुरुवार को उक्त तीनों मृतक के परिजनों को अभिलेख में 4-4 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त जानकारी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने दी।
उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त चास ने 15 जून तक नालियों की साफ-सफाई के लिए शेड्यूल किया जारी
उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर अपर नगर आयुक्त चास सौरव कुमार भुवानिया के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र चास के विभिन्न वार्डों में मानसून को देखते बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मानसून के पूर्व बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर होगा। ताकि मानसून के मौसम में जल जमाव की समस्या से शहरवासियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।
अपर नगर आयुक्त चास ने आगामी 15 जून 2024 तक शहर के सभी बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। संबंधित नालों की साफ सफाई के लिए कर्मियों एवं सुपरवाइजरों को निगरानी के लिए टैग किया गया है।
जानकारी हो कि, पिछले दिनों उपायुक्त विजया जाधव ने पत्र जारी कर नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो, सभी बीडीओ-सीओ को मानसून से पूर्व जल जमाव की स्थिति से निपटने को लेकर क्षेत्र अंतर्गत बड़े छोटे नालियों की साफ सफाई का आदेश दिया था। इसी क्रम में नगर निगम चास द्वारा क्षेत्र अंतर्गत बड़े-छोटे नालियों की साफ-सफाई का अभियान शुरू किया गया।